केदारनाथ में यात्रियों से भरी हेलीकॉप्टर क्रैश होते होते बचा, यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे अधिकारी

केदारनाथ में यात्रियों से भरी हेलीकॉप्टर क्रैश होते होते बचा, यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे अधिकारी

उत्तराखंड : उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया।

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों की सहायता के लिए पहुंचे अधिकारी कर्मचारी
पायलट कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए हेली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गई, जिसमें सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की डीजीसीए जांच करेगा। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया की हेलिकॉप्टर के टेल रोटर में तकनीकी खामियां आने के कारण पायलट ने बड़ी सूझबूझ से सॉफ्ट लैंडिंग की है। हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के छह यात्री सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भीषण गर्मी के कारण 12 लोगों की मौत
Next post IDFC बैंक के मैनेजर की करतूत, 50 हजार रुपये में बेचता था एक खाता, ठगों की मिली भगत