दुल्हटन को kiss करने पर हुआ बवाल, बराती-घराती में हुआ जमकर मारपीट

हापुड़: हापुड़ की एक कॉलोनी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सोमवार रात यहां शादी के मंडप में बराती और लड़की वालों में मारपीट हो गई। बात इतनी थी कि जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुलहन को किस कर लिया। इसके बाद बरातियों और घरातियों में लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों के 6 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

पूरी रात यह हंगामा चलता रहा। बाद में बरात भी बिना शादी के लौट गई। हंगामा शांत नहीं हुआ था कि लड़की उसी लड़के शादी पर अड़ गई। सुबह होते ही रिक्शे में बैठकर लड़के के घर पहुंची। उसने कहा, मैं तो यहीं शादी करूंगी और इसी लड़के के साथ रहूंगी।

बाद में लड़की पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद सहमति बनी कि दोनों की शादी दोबारा से कराई जाएगी। बता दें कि हापुड़ की एक कॉलोनी में 2 सगी बहनों की बरात आई थी। एक बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरी बहन की आई बरात में दूल्हे ने जयमाला के दौरान दुलहन को किस कर दिया था। इसकी वजह से लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कई घायल भी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
Next post यूरिक एसिड को कम करने में रामबाण साबित होती हैं ये आयुर्वेदिक चीजें, जानिए इनका कैसे करते हैं सेवन