महंगा हुआ सोना, चांदी, खरीदने से पहले जानें का ताजा भाव

रांची. खरमास खत्म हो गया है. इस बीच अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में उछाल देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,190 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 91,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा को बताया कि सोने व चांदी के भाव में उछाल देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में आज 300 रुपए की उछाल देखी गई है.आज चांदी प्रति किलो 91,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल शाम तक चांदी 90,700 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव में उछाल

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 68,350 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 68,750 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 400 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,770 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 72,190 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 420 रुपए की उछाल देखी गई है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंदर पल रहे बच्चे को भी जीने का हक… और सुप्रीम कोर्ट ने महिला को नहीं दी गर्भपात की इजाजत
कर्मचारियों के लिए नया आदेश,अब नोटिस नहीं सीधे नौकरी से होंगे बर्खास्त Next post कर्मचारियों के लिए नया आदेश,अब नोटिस नहीं सीधे नौकरी से होंगे बर्खास्त