रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदान से पहले पूर्व मुख्यामंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदान से पहले पूर्व मुख्यामंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

रायबरेली : कांग्रेस नेता और छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदान से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि भूपेश बघेल इन दिनों रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रायबरेली सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है।

भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा के ग्राम दे दौर, सातों में आम लोगों से संवाद कर उन्हें कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्‍होंने कहा कि रायबरेली की जनता का आशीर्वाद सदैव हमें मिला है और लोकतंत्र को बचाने की इस अहम लड़ाई में रायबरेली की जनता दोगुने उत्साह के साथ हमारा साथ दे रही है।

बघेल के अनुसार देश भर में मतदान को लेकर जनता में अंडर करेंट चल रहा है, मोदी सरकार इस अंडर करंट से बेहद घबराई हुई है। उन्‍होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है, कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को हराने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाग-नागिन का जोड़ा डांस करते दिख,एक साथ देखना माना जाता है शुभ
Next post यूनेस्को ने रामचरित मानस और पंचतंत्र को दी मान्यता, ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर’ में किया शामिल