बागेश्वर धाम सरकार के लिए महिला ने पंडाल में हाथ की नस काटी, गंभीर हालत में इलाज जारी

बागेश्वर धाम सरकार के लिए महिला ने पंडाल में हाथ की नस काटी, गंभीर हालत में इलाज जारी

इंदौर में चल रही बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की भागवत कथा में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को यहां पर कथा में ही एक महिला ने हाथ की नस काट ली। महिला बहुत देर से सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी। जब वह नहीं मिल पाई तो उसने आपा खो दिया और हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। मामला कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का है।

सीमा नाम की महिला मंगलवार शाम को कथा स्थल पर पहुंची थी। रात करीब आठ बजे कथा समाप्त होने पर वह बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। यहां सिक्योरिटी और अन्य लोगों ने रोका तो उसने अपनी हाथ की नस काट ली। महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय भेजा गया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सात दिवसीय कथा का आयोजन
बागेश्वर थाम की यहां पर सात दिवसीय कथा चल रही है। इसमें इंदौर के आसपास के कई जिलों के लोग पहुंचे हैं। आज तीसरे दिन लगभग बीस हजार से अधिक लोग कथा में पहुंचे। कई बड़े नेता भी यहां पर आकर धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूड Previous post जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूड
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से छिना ये अधिकार, वाहन से न चाबी निकाल सकेंगे...न कर सकेंगे चालान Next post ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से छिना ये अधिकार, वाहन से न चाबी निकाल सकेंगे…न कर सकेंगे चालान