शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने किया सुसाइड

शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने किया सुसाइड

राजस्थान : शादी एक बेहद प्यारा रिश्ता है. जिंदगीभर के साथ के लिए दो लोग आपसे में जुड़ जाते हैं. उसकी अच्छाइयां, बुराइयां सबकुछ एक साथ झेलने पड़ते हैं. शादी में दो लोग दो जिस्म एक जान बन जाते हैं. अगर सही जीवनसाथी मिला तो जिंदगी में बहार आ जाती है लेकिन वहीं अगर गलत जीवनसाथी मिल जाए तो जिंदगी नर्क हो जाती है. शादी के छह दिन बाद से ही ऐसा ही नर्क भोग रही थी अलवर की बेटी.

एक महीने पहले अलवर के तिजारा इलाके के पास रहने वाली सोनम की शादी मनोज नाम के शख्स से हुई थी. मनोज शादी के बाद सोनम को लेकर बिहार चला गया था. बिहार में मनोज कम्पाउंडर की नौकरी करता था जबकि सोनम नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. लेकिन शादी के छह दिन बाद से ही सोनम इस शादी से परेशान्नो गई. उसके घरवालों के मुताबिक़, मनोज ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. इस वजह से शादी के एक ही महीने बाद सोनम ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.

करता था ऐसा काम
सोनम की मौत के बाद परिजन उसकी लाश लेकर बिहार से अलवर आए. उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के छह दिन सब ठीक रहा. लेकिन उसके बाद मनोज रातभर गायब रहने लगा. सोनम उसके इन्तजार में रात भर जागती थी. लेकिन वो अगले दिन ही आता था. सोनम को शक था कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है और वो रात को उसी के पास जाता था. जब सोनम ने इस बारे में पूछा तो मनोज ने उसकी पिटाई कर दी.

फोन को लेकर हुआ विवाद
सोनम ने अपने घरवालों को कॉल कर मनोज के बारे में कई शिकायतें की थी.. उसने बताया कि मनोज उसे उसका मोबाइल छूने नहीं देता था. वो कई बातें उससे छिपाता था. जब सोनम ने एक बार उसका फोन छुआ तो उसकी पिटाई कर दी गई. आखिरकार सोनम अपने पति का अत्याचार सह नहीं पाई और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. ट्रैक पर सोनम के पर्स से मिले डॉक्युमेंट्स के आधार पर लाश की पहचान की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11वीं क्लास की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया टीचर, दूल्हा बना टीचर बारात लाने से पहले ही अपने घर से फरार Previous post 11वीं क्लास की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया टीचर, दूल्हा बना टीचर बारात लाने से पहले ही अपने घर से फरार
आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों की मनमानी, 995 लोगों ने की शिकायत, कार्रवाई सिर्फ 45 पर Next post आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों की मनमानी, 995 लोगों ने की शिकायत, कार्रवाई सिर्फ 45 पर