जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर की गोली मारकर हत्या

जौनपुर : जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। धनंजय सिंह के घर से करीब 2 किमी दूर रीठी बाजार के पास गोली मारी गई। 3 लोगों ने घेरकर अनीस खान हमला किया। अनीस खान अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अनीस को 3 लोगों ने उस समय मारा जब वो सामान लेने रीठी बाजार जा रहा था। हमलावर मौके से फरार हो गए। शाम को करीब 7 बजे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

आनन फानन में अनीस खान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हत्या के बाद सिकरारा थाना इलाके के रीठी गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनात की गई है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।अनीस सिंह पर जहां हमला किया गया वो जगह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर से करीब 2 किमी. दूर है। धनंजय सिंह का घर बनसफा में है और रीठी ही इलाके की नजदीकी बाजार है।

जहां लोग बाजार करने जाते हैं। एसपीआरए शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अनीस खान के पड़ोसियों से आज दिन में उसकी लड़ाई हुई थी। उसके पड़ोसी अनिकेत, प्रिंस और पांडू ने उसपर हमला किया। पांडू ने गोली मारकर हत्या की है। तीनों फरार हैं दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मतदाता जगरूकता हेतु नवाचारी अभियान,खालसा कॉलेज में हल्दी,पीला चावल नेवता कार्यक्रम:
Next post सुनील नारायण ने रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी