कार में मिले 22,00,000 रुपये का कोई नहीं है लेनदार, पुलिस हो रही है परेशान

उत्‍तर प्रदेश :उत्‍तर प्रदेश पुलिस बैरीकेड लगाकर कर जांच कर रही थी. उसी दौरान दिल्‍ली नंबर की टाटा पंच कार आयी. पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पहले कार चालक ने भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों के सामने बैरीकेड लगाने से कार रुक गयी. पुलिस ने जांच की तो अंदर 22,00,000 रुपये मिले. पुलिस ने जब कार सवारों से पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे यह साबित हो पाए कि रुपये उनका ही है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर रही है.

गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध वाहन / व्यक्ति चेकिंग हिण्डन एयर फोर्स पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर की जा रही थी. जांच दौरान टाटा पंच कार नं. डीएल11 सीई 2508 रोका गया. कार सवारों ने पहले स्‍पीड बढ़ाई. लेकिन बैरीकेड सामने लगाने पर कार रुक गयी. उसमें दिल्‍ली सवार दो व्यक्ति परवीन कुमार और वाहन चालक विनोद थे. कार की जांच गयी तो उसमें 22,00,000 एक बैग में रखे थे.

पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. जिससे साबित हो सके कि रुपया उनका ही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश्‍ कर रही है कि यह रुपया आखिरी किसका है और कहां भेजा जा रहा था. पुलिस फिलहाल आवययक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लोकसभा निर्वाचन-2024 नामांकन के प्रथम दिवस में एक नामांकन जमा
चाणक्य ने ऐसी बीवियों को बताया है सबसे खराब, कभी नहीं करना चाहिए ऐसी लड़कियों से शादी Next post चाणक्य ने ऐसी बीवियों को बताया है सबसे खराब, कभी नहीं करना चाहिए ऐसी लड़कियों से शादी