कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने से भड़कायुवक : समोसे में कंडोम, पत्थर, तंबाकू भर कर्मचारियों को खिलाया, FIR कैंटीन का

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक कंपनी के कैंटीन में समोसे के अंदर कंडोम, पत्थर और तम्बाकू जैसी चीजें मिलने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। मामले में 1 आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिन लोगों के खिलाफ एकआईआर दर्ज की गई है उनके नाम रहीम शेख, अजहर शेख, मजार शेख, अजर शेख और विक्की शेख हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपितों ने कंपनी द्वारा अपना कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने से नाराज हो कर ऐसा कदम उठाया था। घटना बुधवार (27 मार्च, 2024) की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके की है। यहां के चिखली स्थित एक कंपनी के अधिकारी कीर्तिकुमार शंकरराव देसाई ने रविवार (7 मार्च, 2024 ) को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। चिखली थाने में दी गई इस शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनकी कंपनी को चिखली की ही एक अन्य बड़ी कंपनी से खाना सप्लाई का ऑर्डर मिला है। इसी ऑर्डर में समोसे की सप्लाई के लिए कीर्तिकुमार ने SRS एंटरप्राइजेज नाम की एक कंपनी के साथ समझौता किया गया।

SRS कंपनी के मालिक का नाम रहीम शेख है। कीर्तिकुमार के अनुसार, SRS कम्पनी से सप्लाई हो रहे समोसे में एक दिन घावों पर लगाने वाली पट्टी निकली। जिसके बाद कीर्तिकुमार की कंपनी ने रहीम खान की कंपनी SRS से अपना अनुबंध समाप्त कर लिया और समोसे सप्लाई करने का ऑर्डर पुणे की एक अन्य कम्पनी मनोहर इंटरप्राइजेज को दे दिया। लेकिन इस बात से SRS का मालिक रहीम खान नाराज हो गया। उसने अपने साथियों अज़हर शेख और मजार शेख के साथ मिल कर बड़ी साजिश रच डाली।

27 मार्च, 2024 को रहीम खान ने अपने मजदूरों को ऑर्डर दे कर समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरवा दिए। इस समोसे को रहीम ने सुबह साढ़े 7 से 9 बजे के बीच चिखली स्थित उसी कंपनी में बंटवा भी दिए जहाँ से उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था। लेकिन जब कर्मचारियों ने समोसे खाने शुरू किए तो उसमे भरे कंडोम, गुटखा और पत्थर आ गए। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ ठाणे में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रेम Previous post अजब प्रेम की गजब कहानी : कुंवारी लड़की को दो बच्चे के पिता से हुआ प्यार,फिर जो हुआ
Next post अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्कर गिरोह का किया गया पर्दाफाश