दूल्हा के अरमानों पर फिर पानी,दुल्हन का देर रात तक का करता रहा इंतेजार,फिर हुआ हंगामा

दूल्हा के अरमानों पर फिरा पानी,दुल्हन का देर रात तक का करता रहा इंतेजार

उत्तर प्रदेश : रामपुर में हल्दी और मेहंदी की रस्म के बाद दूल्हा देर रात तक दुल्हन का इंतेजार करता रहा। मगर दुल्हन और उसके परिजन फेरों के लिए नहीं पहुंच सके। उन्होंने दूल्हा और उसके परिवार को रात भर गुमरही में रख कर दूल्हा के अरमानों पर पानी फेर दिया।

यह अजब-गजब प्रकरण नगर के एक मोहल्ले में देखने को मिला। मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र का विवाह मुरादाबाद शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ तय किया था। विवाह में सारी रस्में बस दो परिवारों के बीच होनी थीं। इन रस्मों में कोई बाहरी व्यक्ति या रिश्तेदारों तक शामिल नहीं किया जाना तय किया गया था।

इसी बीच बीते शुक्रवार की रात दूल्हा को तैयार कर हल्दी और मेहंदी की रस्म अदायगी की गई। माता-पिता और तीनों बहनों ने इकलौते भाई की सभी रस्मों को पूरा किया। इसके बाद नगर के एक स्थल पर फेरे किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं, दुल्हन के परिजन भी दुल्हन को लेकर जल्द ही उसी स्थल पर पहुंचने की बात कर रहे थे। दूल्हा भी ख़ुशी-ख़ुशी तैयार होकर उसी स्थल पर पहुंच गया। मगर देर रात तक दुल्हन या उसके परिजन फेरों के लिए नहीं पहुंचे।

दूल्हा पक्ष को इसकी चिंता हुई तो उन्होंने दुल्हन पक्ष से फोन के माध्यम से संपर्क साधा। मगर दुल्हन पक्ष ने एक भी फोन रिसीव नहीं किया। बल्कि देर रात जाकर उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। जिससे दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष द्वारा किए गए छल का आभास हो गया। फेरों के लिए निकले दूल्हा ने पगड़ी फेंककर हंगामा भी किया। मगर लोकलाज के डर से मामले को शांत कर दिया गया। उधर, मोहल्ले में इस अजब-गजब विवाह की चर्चा आम हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नई नवेली दुल्हनिया भाभी को गिफ्ट में देवर ने देशी कट्टा दिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Previous post नई नवेली दुल्हनिया भाभी को गिफ्ट में देवर ने देशी कट्टा दिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्व CM भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप पर बोले-मेरे खिलाफ FIR राजनीति से प्रेरित Next post पूर्व CM भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप पर बोले-मेरे खिलाफ FIR राजनीति से प्रेरित