Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक देव के ये अनमोल वचन बदल देंगे आपका जीवन

Guru Nanak Dev : सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस साल गुरु नानक की जयंती 27 नवंबर को है। इस पवित्र दिन को लोग प्रकाश उत्सव और गुरु पर्व के रूप में मनाते हैं। सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है।

इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन किए जाते हैं और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। साथ ही जगह-जगह लंगरों का आयोजन होता है। गुरु नानक देव बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी लोग इनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हैं। ऐसे में गुरु नानक जयंती के अवसर पर चलिए जानते हैं गुरु नानक देव के अनमोल विचार…

 

  • यदि तू अपने दिमाग को शांत रख सकता है, तो तू विश्व पर विजयी होगा।
  • केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।
  • जो इंसान कड़ी-मेहनत करके कमाता है और अपनी मेहनत की कमाई में से थोड़ा सा भी दान करता है वह सत्य का मार्ग ढूंढ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अब उपभोक्ता खुद निकाल सकेंगे अपना बिजली बिल
Next post पूर्व IAS अधिकारी वीके पांडियन ने थामा BJD का दामन,