Election 2023 Date: विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राजस्थान में कब और कितने चरण में मतदान होगा।

राजस्थान में कब डाले जाएंगे वोट?

चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख छह नवंबर है। नामांकन की जांच सात नवंबर को होगी। उम्मीदवार नौ नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कुल 679 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर्स हैं। यहां 60 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। आठ करोड़ से ज्यादा पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 7.8 करोड़ है।

राजस्थान में इस बार कितने मतदाता हैं?

राजस्थान में इस बार 51 हजार 756 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पिछली बार इनकी संख्या 51 हजार 796 थी।

मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 है, जिसमें से एक लाख 41 हजार 890 सर्विस वोटर्स हैं।

राज्य में 18-19 साल के 22 लाख चार हजार 514 वोटर्स हैं।

राजस्थान में पीडब्ल्यूडी वोटर्स पांच लाख 60 हजार 990, थर्ड जेंडर 606 और सीनियर सिटीजन 11 लाख 78 हजार 285 है।

17 अक्टूबर को किया जाएगा वोटर लिस्ट का प्रकाशन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 23 तारीख तक संशोधन हो सकेगा। आयुक्त ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को कम से कम तीन बार न्यूजपेपर में अपने बारे में बताना होगा। उनकी पार्टी को भी बताना होगा कि उन्होंने उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।

कब खत्म होगा राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल?

राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल अगले साल जुलाई में खत्म होगा। राज्य में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं, जिसमें से कांग्रेस के पास 100 और भाजपा के पास 73 सीटें हैं। बहुमत के लिए जरूरी सीटों की संख्या 100 है। राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम

राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 108, जबकि भाजपा ने 70 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को तीन और भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा, 13 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हासिल करने में सफल रहे।

किन पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव?

राजस्थान के अलावा, चार अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ज्योतिषी को बचपन से था लड़की बनने का शौक… ‘गर्लफ्रेंड को मनाने’ वाले केस में नया खुलासा
Next post बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, तीन सांसद और पूर्व 15 मंत्रियों को उतारा मैदान में