वकील बनकर पहुंचा शख्स, सपा नेता पर फेंका जूता,समर्थकों ने जमकर धुना

लखनऊ। सामाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के दौरान एक शख्स वकील के भेष में पहुंचा और सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ,स्वामी प्रसाद मौर्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ओबीसी महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अचानक जूता फेंकने पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। वकील की ड्रेस में पहुंचे युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक का नाम अकाश सैनी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘हिन्दुस्तान में तलवार के दम पर नहीं आया इस्लाम…’, पुराने बयान पर सफाई देकर बोले गुलाम नबी आजाद
Next post घर से भागकर जा रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, रास्ते में हुआ झगड़ा तो युवक ने चाकू से गोदकर युवती को उतारा मौत के घाट