ट्रेन में RPF जवान ने की फायरिंग, ASI समेत चार यात्रियों की मौत

जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान ने 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पालघर रेलवे स्टेशन के पास की है। घटना सोमवार सुबह पांच बजे की है।

रिपोर्टस के मुताबिक, आरपीएफ के जवान ने अपनी राइफल से अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें 3 यात्रियों और एक आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई। फायरिंग करने वाले आरपीएफ जवान को मीरा रोड के पास से पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ जवान मानसिक तनाव से पीड़ित है।

यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है पुलिस 

आरोपी आरपीएफ जवान का मकसद क्या था और उसने गोली क्यों चलाई, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि चलती ट्रेन में फायरिंग होते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन में यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे ने जारी किया बयान

इस संबंध में वेस्टर्न रेलवे ने एक बयान जारी किया है। कहा गया कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग शुरू कर दी। उसने आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से कूद गया, लेकिन पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसे पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हनीमून ट्रिप के दौरान चलती ट्रेन से गायब हो गई नवविवाहिता
Next post खेत में मिला युवक का अध जला शव, जांच में जुटी पुलिस