सीमा हैदर निकली जासूस जल्द खुलेगी पोल! पूछताछ जारी

नई दिल्ली : सचिन मीणा के प्यार में बॉर्डर पार कर भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब उसके पति ने दावा किया है उसका भाई और चाचा दोनों पाकिस्तान आर्मी में हैं. सीमा के भाई की तस्वीर भी सामने आई है. सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने बताया कि सीमा के भाई से उसकी बात भी होती है और वो कराची में पोस्टेड है.

भारतीय युवक सचिन के प्यार में सरहद पारकर अवैध तरीके से पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आई सीमा हैदर मुश्किलों में घिरती जा रही है. यूपी एटीएस ने उससे लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है और कई सवालों के जवाब तलाश रही है. इसी बीच पता चला है कि सीमा हैदर का भाई और चाचा पाकिस्तान आर्मी में हैं.

PAK आर्मी में है सीमा का भाई: गुलाम हैदर

अब सीमा हैदर के पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने दावा किया है कि सीमा का भाई पाकिस्तान आर्मी में है. गुलाम हैदर के मुताबिक सीमा का भाई कराची में पोस्टेड था. उसका नाम आसिफ है और फिलहाल आसिफ ने नौकरी छोड़ दी है. वहीं गुलाम हैदर ने ये भी बताया कि सीमा का चाचा गुलाम अकबर इस्लामाबाद में है और आर्मी में किसी बड़े पद पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग…
Next post वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव करने वाले 7 नाबालिग गिरफ्तार