हिंदू युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप पानी मांगने पर मुंह पर किया पेशाब

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर में हिंदू लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि मो. अनीस और मो. शमी ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने पहले अपने पास बुलाया और फिर अपने दो साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर चलती कार में जबरन गैंगरेप किया. घटना के वक्त प्यास से तड़प रही लड़की ने जब आरोपियों से पीने के लिए पानी मांगा तो हैवानों ने उसके मुंह में जबरन पेशाब करते हुए अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया. बेसहारा लड़की की अस्मत लूटने के बाद आरोपियों ने उसे कहीं शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़ित युवती सीधे थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारी बारिश और जलभराव से जूझ रहा लोग, दो दिनों में नौ की मौत
Next post हरित क्रांति के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देंगे सीएम बघेल