



फ़तेहपुर: फ़तेहपुर आज 27 जून को अवैध तरीके से ई- टिकट बनाने वाले प्रदीप कुमार पुत्र जौहरी उम्र 29 वर्ष निवासी बरेठर खुर्द पोस्ट खजुहा थाना बिन्दकी जिला फतेहपुर को रेवाडी बुजुर्ग में छापा मारकर को पकड़ा गया।
जिसके पास से कुल 25 अवैध तरीके से बनाये गये ई टिकट रू. 37475.80 मूल्य के पाये गये। फर्जी ई टिकट बनाने वाली सामग्री के साथ टिकटो को जब्त किया गया तथा सम्बन्धित धाराओं में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट फतेहपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले को जांच में लिया गया।

