वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर…

वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर…

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक 10 लोगों के मौत को सूचना आई है। घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी,

जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कांकेर मेडिकल कॉलेज में 300 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ उच्च न्यायालय ने हटाया भर्ती प्रक्रिया से स्थगन
Next post मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज,