गहलोत के पुराना बजट पढ़ने पर PM मोदी का तंज

इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. यही वजह है पीएम नरेंद्र मोदी 15 दिन दूसरी बार राजस्थान दौरे पर पहुंचे और कांग्रेस की अशोक गहलोत पर पूरी तरह हमलावर रहे.

पीएम ने सबसे पहले सरकारी कार्यक्रम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पहले फेज का उद्घाटन किया. उसके बाद पब्लिक मीटिंग की और राजस्थान में विकास कार्यों से लेकर कानून व्यवस्था तक पर घेरा.

मोदी ने 3 दिन पहले सीएम अशोक गहलोत के पुराना बजट भाषण पढ़ने पर तंज कसा और 40 साल पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में काम करने के दौरान का एक पुराना किस्सा भी सुनाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान में पिछले दिनों बजट सत्र में जो हुआ, उसकी चर्चा चारों तरफ है. मुझे 40 साल पहले की एक घटना याद आती है.

तब राजनीति में नहीं था. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में काम करता था. आमतौर पर संघ परिवारों में भोजन करने जाते थे. एकदिन काम करके लौटा तो एक साथी ने कहा कि भोजन का क्या प्रबंध है? इस पर मैंने कहा कि प्रवास से लौट रहा हूं. स्नान करना बाकी है.

इस पर उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक साथी के घर में शादी का निमंत्रण है, वहां चलिए और भोजन करिए. वे मुझे स्वयंसेवक के घर लेकर गए. जिनके घर शादी थी, वो दर्जी थे और घर के बाहर अपना काम कर रहे थे. मैंने उनको नमस्कार किया और देखा कि वहां शादी का माहौल नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खाकी वर्दी पहनकर 35 लाख की लूट, CISF कांस्टेबल समेत 3 गिरफ्तार
Next post शनि के प्रकोप से बचना है तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें