वीमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद जमकर जश्न मनाया. अब सोशल मीडिया पर जश्न मनाने का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है.भारतीय टीम ने वीमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. शेफाली वर्मा की टीम को फाइनल जीतने के लिए 69 रनों की दरकार थी. भारत ने 3 विकेट पर 69 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वीमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया.

वहीं, भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम 17.1 ओवर में महज 68 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को खिताब अपने नाम करने के लिए 69 रन बनाने थे. भारत के लिए तितास साधू, अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव को 1-1 कामयाबी मिली.

इसके अलावा वीमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओपनर श्वेता सेहरावत ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस खिलाड़ी ने 7 मैचों में 99 की औसत से 297 रन बना डाले.पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराया था. वहीं, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को महज एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-6 मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर लगी रोक,सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को राजी
Next post रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर, स्वामी प्रसाद मौर्य पर FIR दर्ज