मां हीराबेन से मुलाकात के बाद अस्पताल से निकले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को तबीयत खराब होने पर अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी दिल्ली से रवाना हुए और थोड़ी देर पहले अस्पताल पहुंचे।  कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम मोदी ने अपनी बीमार मां से अस्पताल में मुलाकात की, जिसके बाद वो वहां से निकल गए. हालांकि डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि पीएम मोदी की मां हीराबेन की हालत स्थिर है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक हीराबेन को ब्लडप्रेशर संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल लाया गया है.

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल एवं राज्यसभा सदस्य एवं रिलायंस ग्रुप के वरिष्ठ चेयरमैन परिमल नाथवानी भी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा, “एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है, मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.”

पीएम मोदी की माताजी उम्र के 100 पड़ाव पार कर चुकी हैं। पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने वोट किया था। तब उनकी तस्वीरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं। वहीं गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी मां से मिलने पहुंचे थे। पीएम मोदी का अपनी मां से विशेष लगाव है। वे गुजरात में आते हैं तो मां से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जनवरी से बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले
Next post शासकीय भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण