पीएम मोदी ने किया G 20 का लोगो-थीम वेबसाइट लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत में होने जा रहे G 20 Summit का लोगो-थीम और वेबसाइट लॉन्च की। भारत एक दिसंबर से जी20 की अध्यक्षता करने जा रहा है। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण किय.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगो में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है।

आप कल्पना कर सकते हैं कि आजादी के इस अमृतकाल में देश के सामने ये कितना बड़ा अवसर आया है। ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, गौरव बढ़ाने वाली बात है।

मैं भारत की जी20 अध्यक्षता के ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व के प्रति भारत की करुणा का प्रतीक है। लोटस दुनिया को एक साथ लाने में भारत की सांस्कृतिक विरासत और विश्वास को चित्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post “शिक्षा धंधा नहीं, ट्यूशन फीस होनी चाहिए सस्ती”सुप्रीम कोर्ट
Next post जस्टिस चंद्रचूड़ बने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ