पीएम मोदी करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन

विजय चौक और इंडिया गेट को जोड़नेवाली सड़क, राजपथ (Rajpath) का नाम बदल जाएगा। । करीब 3 किमी लंबा राजपथ को कर्तव्य पथ (Kartavya Path) नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज शााम 7 बजे कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की प्रतिमा का भी अनावरण होगा। इसकी ऊंचाई 28 फीट और वजन 65 मिट्रिक टन है। इसे ग्रेनाइट पर उकेरा गया है। इससे पहले इंडिया गेट पर नेताजी का होलोग्राम लगाया गया था। पीएम मोदी आज सेंट्रल विस्टा के एक हिस्से को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सामान्य वर्ग के EWS स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग
Next post श्रद्धा के साथ से करें पितरों का श्राद्ध, दूर होंगे पितृ दोष