द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय

देश  नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं। संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। पहले चरण की गिनती में सांसदों के वोट गिने गए। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे।

ये चुनाव वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है। कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

राष्‍ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर की मतगणनना खत्‍म हो गई है। दूसरे दौर में एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 483299 वोट मिले। वहीं विपक्ष के साझा उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा को 189876 वोट मिले।राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इसी खुशी में लोक कलाकार ने दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर आदिवासी नृत्य किया। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के कुछ वरिष्‍ठ सदस्‍य राष्‍ट्रपति चुनाव में संभावित जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू से गुरुवार को मुलाकात कर सकते हैं। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल भी उन्‍हें बधाई देने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आ रहा है। ऐसी पृष्ठभूमि का नेता देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगा। यह लोकतंत्र के लिए एक उपलब्धि है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश इतिहास रचने जा रहा है। 15वें राष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। किसी के मन में कोई शंका नहीं है। ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश इतिहास रचने जा रहा है। 15वें राष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। किसी के मन में कोई शंका नहीं है। ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दो घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया को मिली छुट्टी,
Next post उमा भारती ने सोनिया गांधी को दी धमकी,भूले नहीं कि वो इटली की हैं