मतदान खत्म, यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्मू में कौन होगा राष्ट्रपति? 21 जुलाई को नतीजों का एलान

भारत में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। वोटिंग में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया।

चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है।

27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं, महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। नतीजों का एलान 21 जुलाई को होगा।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की अवधि शाम पांच बजे खत्म हो गई। इसी के साथ संसद में मतपेटियों को बंद कर दिया गया।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में पीपीई किट पहनकर वोट देने पहुंचे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंची। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा टीएमसी छोड़कर ही उम्मीदवार बने हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की। इसके साथ ही भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने मतदान किया। दोनों ही नेता टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उफनती नर्मदा में गिरी बस कोई जिंदा नहीं बचा
Next post चेकिंग के नाम पर छात्राओं के उतरवाए अंडरगारमेंट्स,NEET परीक्षा