पी चिदंबरम के बेटे पर CBI का छापा, 50 लाख की रिश्वत का आरोप

पी चिदंबरम के बेटे पर CBI का छापा, 50 लाख की रिश्वत का आरोप

CBI ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के 9 ठिकानों पर छापा मारा है। इस दौरान CBI ने कार्ति के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है। उन पर 250 चीनी नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को आईएनएक्स मीडिया मामले में लेन-देन की जांच के दौरान इसकी जानकारी मिली। बता दें कि वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कथित तौर पर नियमों की अनदेखी कर चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने में मदद की। पंजाब में स्थित तलवंडी साबो पावर लिमिटेड प्रोजेक्ट चल रहा था, जिसके लिए चीनी मजदूरों को वीजा दिलाया गया था।

कार्ति बोले- यह कितनी बार हुआ, मैं भूल गया हूं

कार्रवाई के दौरान कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि यह (CBI की कार्रवाई) कितनी बार हुआ है, मैं गिनती भी भूल गया हूं। इसका एक रिकॉर्ड होना चाहिए। बता दें कि CBI ने 2010-2014 के बीच के इस मामले में नया केस दर्ज किया है। उसी मामले में आज की कार्रवाई की गई है।

CBI तमिलनाडु में तीन, मुंबई में तीन, पंजाब में एक, कर्नाटक में एक और ओडिशा में एक सहित नौ स्थानों पर तलाशी ले रही है। इसमें ऑफिस और घर शामिल हैं। दिल्ली में पी चिदंबरम के घर का गेट बंद होने के कारण CBI के अधिकारी गेट फांद कर अंदर घुसे। सूत्रों के मुताबिक, कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कथित विदेशी निवेश को लेकर CBI ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी सुबह आठ बजे शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चोरी की नीयत से घुसी दो महिलाएं , दोनों गिरफ्तार
Next post घुमाने-फिराने के बाद पति ने किया पत्नी का कत्ल