दाऊद इब्राहिम के भाई  को ED ने किया गिरफ्तार

दाऊद इब्राहिम के भाई को ED ने किया गिरफ्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. मनी लॉन्ड्रिंग के केस में यह गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल कोर्ट ने ईडी को कासकर की सात दिन की हिरासत सौंप दी है. इसे डी कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय के बड़े ऐक्शन के रूप में देखा जा रहा है. दरअसल, ईडी (Enforcement Directorate) ने ठाणे कोर्ट में एक याचिका दायर की दायर की थी, जिसमें उसने दाऊद के भाई इकबाल कासकर की कस्टडी मांगी थी.

कहा गया था कि ऐसा करना दाऊद और उसके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे केसों की जांच के लिए जरूरी है. ठाणे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था. फिर ठाणे जेल से कासकर की कस्टडी ले ली गई. फिर उसको मुंबई की PMLA कोर्ट में पेश किया गया. यहां से ईडी अधिकारियों ने उसकी कस्टोडियल रिमांड की मांग की, इसे मंजूर किया गया. इकबाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी उसको लेकर पहले जेजे हॉस्पिटल गई थी. वहां चेकअप के बाद अब उसको PMLA कोर्ट लेकर जाया गया था.

2017 में दर्ज किए गए तीन केसों की वजह से जेल में बंद है. ये केस जबरन उगाही से जुड़े हैं. इसमें कासकर पर मकोका लगी है. इकबाल कासकर पर अपने भाई दाऊद के साथ मिलकर गैंग (डी कंपनी) की गतिविधियों को चलाने का आरोप है. कहा जाता है कि कासकर ही डी कंपनी के अवैध धंधों को मुंबई में देख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ब्लास्ट केस में 38 को फांसी की सजा, 11 को उम्रकैद का ऐलान
Next post अफगानिस्तान से लौटे हिंदू-सिख PM मोदी से मिले, जताया आभार