धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प

धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में रविवार को दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते से धार्मिक झंडे हटाने को लेकर झड़प हुई।

इसके बाद से ही इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को लोगों के साथ शांतिसमिति की बैठक कर आगामी त्योहारों और शांति-सद्भाव बनाए रखने के लिए लोहारा चौक से धार्मिक झंडे हटाने को कहा था।

उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों पक्ष झंडे हटाने के लिए राजी हो गए, लेकिन दोनों समुदायों के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और मामले ने विकराल रूप ले लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत किया। कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है

और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला कलेक्टर ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 लागू कर दी है। झड़प के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मृतक किसानों के परिजनों को मिलेगा 45-45 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी
Next post कवर्धा में पथराव-लाठीचार्ज, कर्फ्यू लगा,नेशनल हाईवे पर हंगामा