पीएम मोदी, यूएनजीए के 76वें सत्र को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। यहां वह आज (25 सितंबर) संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करने वाले हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र भारत के काफी खास है। क्योंकि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं यहां हैं। ऐसे में भारत, विश्व के सभी देशों के सामने मजबूती से अपनी बात को रख सकता है।

टीएस तिरुमूर्ति ने पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि यूएनजीए में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, वैक्सीन की उपलब्धता, आर्थिक मंदी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सरकार में भागेदारी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

मौजूदा सत्र में भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने एक साक्षात्कार में बताया था कि भारत मौजूदा 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों को उठाएगा।

कोविड-19 महामारी ने यूएनजीए में विश्व नेताओं की महत्वपूर्ण सभा को प्रभावित किया है। अमेरिका में महामारी की स्थिति में मामूली सुधार और किए गए टीकाकरण उपायों के बाद संयुक्त राष्ट्र को 76वें यूएनजीए को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित करने की अनुमति दी है।

उन्होंने बताया कि यूएनजीए के 76वें सत्र में कोरोना महामारी और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा आर्थिक मंदी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, मध्य एशिया व अफ्रीका में छिड़े सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

यूएन सचिव की बैठक में भी प्रतिभाग करेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र सचिव की ओर से आयोजित तीन बैठकों में भी भारत प्रतिभाग करेगा। यह बैठक जलवायु व ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पहली बार मिले तो गर्मजोशी से बाइडन ने किया मोदी का स्वागत
Next post कोरोना से मृतक आश्रितों को 30 दिन में ऑनलाइन ट्रांसफर होगी रकम