बिना मास्क घूमने वालों से वसूला 58 करोड़ रुपये का जुर्माना

कोविड-19 महामारी के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बिना मास्क घूमने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 449 दिन में 58 करोड़ का जुर्माना वसूला है। इसमें पुलिस और रेलवे की तरफ से लगाया जुर्माना भी शामिल है। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 से 23 जून 2021 तक का है। बता दें कि कोरोना वायरस संबंधी उचित व्यवहार को प्रेरित करने के लिए बीएमसी ने मुंबई में मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना तय किया है।

                                                         

बीएमसी ने अकेले 50.29 करोड़ तो वहीं मुंबई पुलिस ने 7.6 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। रेलवे ने 50.39 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इनमें सेंट्रल रेलवे 21.18 लाख, पश्चिमी रेलवे 22.63 लाख और हार्बर रेलवे ने 6.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 863 नए मामले सामने आए जो कि पांच जून से अब तक प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही महामारी से 23 और मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक संक्रमण के 7,23,324 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 15,338 पर पहुंच गई है। मुंबई में अभी 14,577 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 6,91,128 लोग ठीक हो चुके हैं। बीएमसी के अनुसार, संक्रमण की दर 95 फीसदी है।  महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,066 नए मामले सामने आए हैं और 163 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,032 लोग स्वस्थ हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक भी रेमडेसिविर की बिक्री नहीं, 73 लाख के इंजेक्शन डंप
Next post विद्यार्थियों को साइबर अपराध के संबंध में जानकारी