कोरोना का कहर, शमसान में नहीं लाशो की जगह

कोरोना का कहर, शमसान में नहीं लाशो की जगह

दुर्ग/छत्तीसगढ़ :-   जिले में कोरोना की स्थिति बेहद खतरनाक होती जा रही है। यहां रोजाना कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यही वजह है कि यहां कब्रिस्तानों और शमशान घाट पर शवों को दफनाने या जलाने के लिए जगह की कमी हो गई है।

दुर्ग के जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पहले दो जगहों पर अंतिम संस्कार किया जाता था लेकिन पिछले दो दिनों से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, जिस कारण जगह की कमी हो गई है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए हम दो-तीन और जगहों का प्रबंध कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अंतिम संस्कार और कब्रिस्तान में कम पड़ी जगह

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी कारण मंगलवार यानी छह अप्रैल से यहां संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। बता दें कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए थे।

राज्य में कोरोना से संक्रमित मामलों का कुल आंकड़ा साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाद की माने तो राज्य में संक्रमित मामले 3,57,978 हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के आगे 33 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है। शुक्रवार को दुर्ग जिले में ही कोरोना के 964 नए मामले सामने आए थे। राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलाधिकारियों को ये आदेश दिया कि वो स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ  402 लोगों पर लगाया आज जुर्माना
Next post चौथे चरण की वोटिंग के बीच जमकर हिंसा