सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला के मकान में जिस्मफरोशी करती 7 महिला एक किशोरी. समेत 10 अरेस्ट

कोरबा। शहर के महाराणा प्रताप नगर कालोनी के एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात महिलाएं, एक किशोरी व दो पुरूषों को हिरासत में लिया है। इनमें एक मकान मालकिन है व दूसरी महिला दलाल है। कुछ महिलाएं बाहर से बुलाई गई थी व दो ग्राहक बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही।

शहर का पाश कालोनी एमपी नगर के दशहरा मैदान के पास एक तीन मंजिला मकान में शनिवार की दोपहर को सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी की अगुवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी नितीन उपाध्याय व सिटी कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा, सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी समेत पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। लंबे समय से पुलिस को इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।

आसपास के लोगों का कहना था कि समय- बे- समय यहां युवक- युवतियों का आना जाना लगा रहता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यहां की निगरानी शुरू की और जैसे ही ग्राहकों के आने की जानकारी मिली, पुलिस ने धावा बोल दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में सात महिलाएं व एक नाबालिग व दो पुरूष मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हड़ताली कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, वेतन काटने राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Next post तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत,2 घायल