दंगे में फरार रिटायर्ड एएसआई गिरफ्तार,पुलिस ने रखा था इनाम

खंडवा:   मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में अप्रैल 2022 में रामनवमी के बाद हुए दंगे के मामले में फरार आरोपित रिटायर्ड एएसआई नासिर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 63 वर्षीय नासिर दंगे के बाद से ही फरार था और पुलिस ने उस पर 2 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

खरगोन पुलिस के टीआई बीएल मंडलोई के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पुराने कलेक्टर परिसर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने दो महीने पहले ही कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।

पुलिस में नौकरी करने के बाद रिटायर्ड हुए नासिर अहमद ही खरगोन में हुए दंगों में शामिल होने का आरोप है। एक रिटायर्ड एएसआइ पर लगे इन आरोपों को लेकर ही कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तंत्र-मंत्र साधना में सिद्धि पाने शिष्य ने की गुरू की हत्या,जीवित अवस्था में पीया खून
Next post BSP की कार्रवाई, बकाया नहीं जमा करने पर मिराज सिनेमा को किया सील