शादी भवन से लड़कियों ने की लाखों की चोरी

बिलासपुर: जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत झूलेलाल मंगलम शादी भवन से लाखों के गहने पार हो गए। आरोपी युवतियां मेहमान के रूप में रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थी। लोगों को लगा कि वे भी गेस्ट हैं, इसलिए किसी ने उनकी हरकतों पर ध्यान नहीं दिया। इधर मौका देखकर इनमें से एक युवती लाखों रुपए के गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। उसके साथ उसकी साथी युवती और एक युवक भी फरार हो गया। घटना की CCTV फुटेज सामने आई है। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कश्यप कॉलोनी निवासी आकाश मलानी प्लास्टिक के घरेलू सामान का व्यवसायी है। उसके छोटे भाई आशीष मलानी की शादी के बाद 8 जनवरी को तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम शादी भवन में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। जहां स्टेज के पास कुर्सी पर गहनों और पैसे से भरा थैला रखा हुआ था। जिसे एक युवती बड़े ही शातिर तरीके से चुराकर वहां से फरार हो गई। यह घटना रात 12 से 12.45 के बीच की है।

बैग में सोने की 4 अंगूठी, एक सोने की चेन, 3 चांदी के सिक्के समेत 2 लाख रुपए थे। सिरगिट्टी पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर युवती की तलाश करने की कोशिश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पार्टी में दूल्हा-दुल्हन को सभी मेहमान बधाई दे रहे थे। तभी बढ़िया कपड़े में दो युवतियां आती हैं और कुछ देर तक हॉल में इधर-उधर टहलती रहती हैं। इसी बीच मौका देखकर एक युवती स्टेज पर चढ़कर बैग को लेकर फरार हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बैंक और आबकारी के कर्मचारियों ने मिलकर,1.27 करोड़ की चपत
Next post लोन वर्राटू अभियान के तहत,नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण