कांग्रेसी नेता धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार,NGO के नाम पर

भिलाई:  मुंबई की ईओडब्ल्यू की टीम ने जिले के कांग्रेस नेता अशोक डोंगरे को गिरफ्तार किया है। नेता पर आरोप है कि उसने अपनी एनजीओ के माध्यम से लाखों रुपये का घोटाला किया है। इसकी शिकायत पर मुंबई ईओडब्ल्यू ने प्राथमिकी की और उसे गिरफ्तार करने पहुंची। गुरुवार की रात को  रूआबांधा सेक्टर से गिरफ्तार किया गया।

जानकरी के अनुसार अशोक डोंगरे ने वर्ष 2013 में कांग्रेस की टिकट पर अहिवारा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। लेकिन, सांवलाराम डाहरे ने उसे पराजित कर दिया था।  स्थानीय पुलिस के साथ ईओडब्ल्यू ने अशोक डोंगरे के रूआबांधा बस्ती स्थित निवास पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया।

ईओडब्ल्यू ने यहां की पुलिस को सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि अशोक डोंगरे के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, उसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी के बाद यहां राजनीति फिर से गर्मा गई है। बताया जा रहा है कि डोंगरे इस बार सक्रिय राजनीति में अपना स्थान बनाने का पूरा प्रयत्न कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक्टिवा में लगा दी आग,सर्विसिंग में देर होने पर
Next post ‘आर्थिक आधार पर’ 10 प्रतिशत आरक्षण बरकरार,सुप्रीम कोर्ट