अपराधियों ने मचाया तांडव,11 लोगों को गोली मारी

बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार दो साइको अपराधियों ने आतंक मचा दिया ।दोनों बाइक सवार अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत हो गई है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। हालांकि की बेगूसराय के एसपी ने 10 लोगों को गोली मारने की बात कही है।

लगभग छह बजे से एक बाइक पर सवार दो साइको अपराधी पिस्तौल से गोली चलाते बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र से तेघड़ा थाना व बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते चले गए। सड़क किनारे से जा रहे 11 लोगों को गोली मार दी और लगातार फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों साइको शूटर्स नशे की हालत में थे और दोनों फायरिंग कर रहे थे।

वहीं पुलिस की तरफ से दोनों को विक्षिप्त बताया जा रहा है। दोनों साइको अपराधियों ने 40 किलोमीटर के अंदर 11 लोगों को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी। 11 लोगों को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी राजेन्द्र पुल होते हुए पटना के मोकामा की तरफ भाग निकले हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी है।

बताया जाता है कि साइको शूटर्स राह चलते लोगों को गोली मारते चले गए। दोनों बाइक सवार अपराधियों ने मल्हीपुर में 2, बरौनी थर्मल चौक के पास तीन लोगों को जबकि बरौनी में दो, तेघड़ा में दो और बछवाड़ा में भी दो लोगों को गोली मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ओरियामा निवासी राजेश महतो के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को गोली मार घायल किया वहीं तुरंत बाद गोधना चौक के समीप टेंपो चालक को गोली मार।

उसके बाद वो तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 अयोध्या चौक पहुंचे और चकिया में रघुनंदनपुर निवासी दीपक कुमार, आधारपुर गांव के पास टीवीएस मोटरसाइकिल के फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला मुसादपुर बाढ़ निवासी मनोज सिंह के पुत्र विशाल सोलंकी को गोली मारी दी।

बरौनी थाना के पीपरा मालती चौक पर की गई गोलीबारी में पीपरा देवस वार्ड तीन निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई वहीं अन्य घायल का इलाज चल रहा है। थर्मल चौक पर कसहा निवासी दशरथ यादव के 45 वर्षीय पुत्र भरत यादव को दो गोली मारी, पटना जिला मरांची थाना क्षेत्र के स्व. गेहन रजक के 35 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार रजक, पटना जिला गोसाई गांव निवासी रामानंद यादव का 25 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव को गोली मारी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारियों का ऐलान,दोनों पीठों के शंकराचार्य होंगे अलग
Next post NIA की छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद