ड्रग्स की ओवर डोज देकर किया रेप, युवती की मौत

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में दिल को दहला देने वाली  गंभीर वारदात सामने आयी है. यहां एक युवक ने प्रेमिका को जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज देने के बहाने पहले होटल में बुलाया. बाद में उसे ड्रग्स की ओवर डोज देकर उसके साथ रेप किया. इससे युवती की तबीयत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई. आरोपी युवक मौत का शिकार हुई युवती की फूफी का बेटा है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

जोधपुर कमिश्नरेट की डीसीपी (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 6 अगस्त को पुलिस को महात्मा गांधी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला आया है. उसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया. पूछताछ में सामने आया कि जोधपुर के उदय मंदिर थाना इलाके में राज रणछोड़ मंदिर के सामने स्थित एक होटल में युवती की तबीयत बिगड़ी थी. उसके बाद संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई.

डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मौत का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती को उसकी बहन गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आई थी. लेकिन डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण हुई थी. जांच में सामने आया कि मृतक युवती की उसके फूफी के बेटे से पहले सगाई हुई थी. लेकिन किसी मामले में उसके पकड़े जाने के बाद युवती के परिवार वालों ने इस सगाई को कैंसिल कर दिया था. लेकिन युवती और युवक दोनों के आपस में संबंध में थे.

6 अगस्त को युवती का जन्मदिन था. उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिये युवक जयपुर से जोधपुर आया था. उसने युवती को फोन करके उसे होटल में बुलाया. वहां पर वे पहले भी कई बार मिलते रहे थे. होटल में युवक ने युवती को संभतवया ड्रग की ओवर डोज दी. बाद में उसके साथ रेप किया. इससे युवती की हालत खराब हो गई. सूत्रों की मानें तो युवक ने युवती को एमडी ड्रग का ऑवर डोज दिया था.

युवती की हालत बिगड़ती देखकर युवक ने उसकी बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी और खुद मौके से फरार हो गया. युवती की बहन जब होटल पहुंची तो उसने देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़ी है. उसके रक्तस्त्राव हो रहा था. उसके बाद युवती की बहन उसे तत्काल पावटा सेटेलाइट अस्पताल में ले गई. लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद युवती को एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां भी जब डॉक्टर्स ने मना कर दिया तो उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आए.

आरोपी को  रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
इस जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल का रिकॉर्ड चेक किया. युवक के होटल आने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. उसमें आरोपी युवक जयपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिखाई दिया. इस पर सीआरपीएफ के अधिकारियों को इस बाबत सूचना दी गई. बाद में आरोपी को मकराना रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया.

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.डीसीपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए हैं. युवती को कौनसे ड्रग का सेवन कराया गया था इसकी जानकारी एफएसएल की रिपोर्ट के बाद पता चल पायेगी. फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में रेप और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस मामले की प्रत्येक पहलू से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post BSP प्लांट में एसएमएस-3 का लैडल फटने से लगी भीषण आग,करोड़ों रुपये का नुकसान
Next post निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ