‘दलित के हाथ से नहीं लेंगे खाना’, डिलिवरी बॉय के मुंह पर थूका तंबाकू, घेरकर पीटा केस दर्ज

‘दलित के हाथ से नहीं लेंगे खाना’, डिलिवरी बॉय के मुंह पर थूका तंबाकू, घेरकर पीटा केस दर्ज

लखनऊ  एक डिलिवरी बॉय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फूड डिलिवरी करने गए युवक से आरोपी ने पहले उसकी जाति पूछी। फिर खाना लेने से मना कर दिया। विरोध करने पर उसके मुंह पर तंबाकू थूक दिया। इतना ही नहीं, डिलिवरी बॉय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसकी बाइक छीन ली। मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शनिवार देर रात विनीत कुमार रावत नाम का डिलिवरी बॉय सेक्टर-एच में अजय सिंह के नाम पर डिलिवरी लेकर पहुंचा था। विनीत ने बताया कि जैसे ही वह ऑर्डर लेकर पहुंचे, तभी एक व्यक्ति बाहर आया और उनसे उनका नाम पूछा। नाम बताने पर आरोपी ने कहा कि वह दलित के हाथ से खाना नहीं लेंगे। जब विनीत ने उनसे ऑर्डर कैंसिल करने को कहा तो नाराज होकर आरोपी ने उसे मुंह पर तंबाकू थूक दिया।

इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने उसे अपने कई साथियों को बुला लिया और डिलिवरी बॉय को घेरकर पीट दिया। उसकी बाइक भी छीन ली। किसी तरह बचकर विनीत ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से युवक की बाइक वापस दिलवाई। मामले में अजय सिंह, अभय सिंह समेत दर्जन भर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post टिंबल ट्रेल में फंसे 11 पर्यटक, 4 को किया रेस्क्यू
Next post हाईकोर्ट का फैसला,16 साल की मुस्लिम लड़की मर्जी से कर सकती है शादी