महादेव सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल खुलेआम घूम रहे, पुलिस बेखबर

महादेव सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल खुलेआम घूम रहे, पुलिस बेखबर

भिलाई महादेव बुक के माध्यम से आनलाइन सट्टा खिलाने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के अभी शहर में होने की चर्चा तेजी से चल रही है। बताया जा रहा है कि वे दोनों हाल ही में दुबई से लौटे हैं और भिलाई में रह रहे हैं। लेकिन, उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय स्तर पर हुए निरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद इस मामले की जांच रुक गई है। इस कारण से कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

अभी हाल ही में मोहन नगर और जामुल थाना में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत छह लोगों को आरोपितों की सूची में शामिल किया गया है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बयान के आधार पर पुलिस ने इन्हें भी आरोपित बनाया।

आरोपित बनाए जाने के बाद भी अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इधर, अभी इस मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ी ही थी. स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद थम सी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post युवती को पुरुष मित्र के परिवार वालों ने घुमा-घुमाकर पीटा
Next post