महिला मित्र के संग पति को पत्नी ने पकड़ा, सिनेमाघर के बाहर हुई जमकर मारपीट

महिला मित्र के संग पति को पत्नी ने पकड़ा, सिनेमाघर के बाहर हुई जमकर मारपीट

भिलाई रिसाली निवासी एक व्यक्ति शनिवार की रात को एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ फिल्म देखने के लिए व्यंकटेश्वर टाकीज सुपेला पहुंचा था। उसी समय उसकी पत्नी, बेटा और साली फिल्म देखकर बाहर निकल रहे थे।

व्यक्ति के बेटे ने उसे और उसके साथ पहुंची महिला को देख लिया। उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया। इसके बाद महिला ने अपने पति से किसी और महिला के साथ फिल्म देखने जाने पर आपत्ति जताते हुए सवाल पूछा तो आरोपित पति ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद ये मामला सुपेला थाना तक पहुंचा। जहां पत्नी की शिकायत पर आरोपित पति व उसकी महिला मित्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि मैत्री कुंज रिसाली निवासी शिकायतकर्ता विभा सिंह शनिवार की शाम को अपनी बहन मिंटी सिंह और अपने बेटे भावेश सिंह के साथ फिल्म देखने के लिए व्यंकटेश्वर टाकिज सुपेला गए थे। रात में साढ़े आठ बजे फिल्म खत्म होने के बाद वे लोग सिनेमाघर से बाहर निकल रहे थे।

महिला का पति जयप्रकाश सिंह अपनी एक महिला मित्र निशा सरोज के साथ फिल्म देखने के लिए वहां पहुंचा हुआ था। शिकायत कर्ता के बेटे ने उन दोनों को देखा और अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद शिकायत कर्ता ने अपने पति का हाथ पकड़कर पूछा कि वो किसी दूसरी औरत के साथ फिल्म देखने क्यों आया है?

बस इसी बात पर आरोपित पति ने शिकायत कर्ता से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं उसके साथ गई उसकी महिला मित्र निशा सरोज ने एल्यूमिनियम के बोतल से उसके सिर पर मार दिया।शिकायतकर्ता की बहन और बेटे ने बीच बचाव किया।

इसके बाद वे लोग सुपेला थाना पहुंचे और घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव में जोरदार प्रदर्शन
Next post शहीदी दिवस पर छुट्टी,मुख्यमंत्री मान ने विधानसभा में किया एलान