हेड काॅन्स्टेबल ने फांसी लगाकर  दी जान

हेड काॅन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

कोंडागांव में शनिवार देर रात एक हेड काॅन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव थाने के ही मालखाने में फंदे से लटका मिला। काॅन्स्टेबल का बेटा जब उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचा तो घटना का पता चला। साइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मर्ग दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव पुलिस में हेड काॅन्स्टेबल टेकराम ध्रुव की ड्यूटी मालखाने में लगी थी। वह मालखाने के प्रभारी भी थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे टेकराम ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे। इसके बाद शाम करीब 7 बजे किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। जब देर रात तक टेकराम घर नहीं आए तो बेटा उनकी तलाश में निकला।

बेटे ने आसपास पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली तो वह थाने पहुंच गया। वहां थाना परिसर में ही टेकरासम की बाइक खड़ी थी। इस पर उसने थाने में जानकारी जुटाई, तो किसी ने भी टेकराम को नहीं देखने की बात कही। फिर पुराने थाने की बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर बने मालखाने में उन्हें तलाश करने पहुंचे, तो देखा कि कमरे में फांसी से शव लटक रहा था।

 काॅन्स्टेबल ने किया था सुसाइड

इससे एक दिन पहले ही रायपुर में भी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( EOW) के काॅन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। गंज थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला था। 29 साल के काॅन्स्टेबल रविंद्र पाटले की दो दिन बाद ही शादी तय होनी थी। वह आर्थिक अनियमितता की शिकायत पर जांच और कार्रवाई में अफसरों की टीम में शामिल रहता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मनरेगा में घोटाले पर बड़ी कार्रवाई,15 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
Next post नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव में जोरदार प्रदर्शन