प्रेमी ने लड़की को गोली मारी, तड़पता देख खुद पर  किया फायर

प्रेमी ने लड़की को गोली मारी, तड़पता देख खुद पर किया फायर

सूरजपुर  एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में गोली चला दी। यह गोली उसने उसी लड़की पर चलाई, जिसे वो दिल दे बैठा था। वहीं जब उसने अपनी आंखों के सामने उस लड़की को तड़पते देखा तो युवक से रहा नहीं गया। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर रेफर किया गया है।

 

अब तक सामने आए जानकारी के मुताबिक ये मामला केदारपुर गांव का है। पूरा मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। युवती को गोली मारने वाला युवक उसे पसंद करता था। मगर लड़की कई बार इनकार कर चुकी थी। इसी वजह से तैश में आकर देसी कट्टे से युवक ने युवती पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएफ पर ब्याज दर 8.5% से घटाकर की गई 8.1 फीसदी
Next post सब इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसवाले निलंबित