महिला कांस्टेबल ने  की खुदकुशी

महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी

जांजगीर चांपा में मंगलवार की सुबह एक महिला कांस्टेबल का शव उसके सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला है। शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी की है या फिर मामला कुछ और यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

फिलहाल पुलिस इस संबंध में जानकारी नहीं दे पा रही है। मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है।इस बारे में मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक नैला भाटापारा निवासी 30 वर्षीया महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे जांजगीर के SP कार्यालय में पदस्थ थी।

वह यहां पुलिस कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला सिपाही के पिता मनीराम फर्रे ने कहा कि उनकी बेटी काफी सुलझी हुई थी वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। बताया कि पिछले 2 दिनों से उनकी बात अपनी बेटी से नहीं हो पाई थी। वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। इस पर बेटे को उसे देखने के लिए भेजा था। सुबह करीब 7.30 बजे मुझे उसकी मौत का पता चला। उन्होंने बेटी की हत्या कर उसके शव को लटकाने की आशंका जाहिर की है।

सीमा फर्रे करीब 9 साल से पुलिस में नौकरी कर रही थी। उसकी साल 2013 में पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके आने के बाद आगे जांच की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुभाष शर्मा कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार,30 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा का आरोप
Next post सीएम बघेल – महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया