दो भाइयों के बीच मकान को लेकर विवाद के बीच हत्या

एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच मकान को बेचने को लेकर विवाद था। आरोपित मकान को बेचना चाहता था और बड़ा भाई इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को भी विवाद हुआ और उसके बाद ये घटना हुई। हत्या की जानकारी लगते ही वैशाली नगर पुलिस ने देर रात को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वैशाली नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे की है।

राजीव नगर निवासी आकाश सिंह (29) का उसका छोटे बाई विकास सिंह (26) से मकान को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाई शराब के नशे में थे। आरोपित विकास सिंह ने मकान बेचने की बात कही। लेकिन, आकाश सिंह ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। आरोपित विकास सिंह ने पास ही पड़े बांस से अपने बड़े भाई आकाश सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपित विकास विकास सिंह वहां से भाग निकला। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस वहां पहुंची। शव को चीरघर भिजवाया और आरोपित की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान रात करीब दो बजे पुलिस ने आरोपित विकास सिंह को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपित पंजाब भागने की फिराक में था। आरोपित के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चुनाव में नहीं चाहिए CG पुलिस,भाजपा
Next post अवैध खनन रोकने गईं SDM से अभद्रता