पुराने विवाद को लेकर युवक की हत्या

दुर्ग  गौरा गौरी विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक युवक की सरेराह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत के बाद मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।कुम्हारी थाना प्रभारी उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। पंचदेवरी गांव का रहने वाला

कमलेश महिलांग (21) गांव में महावीर चौक के पास गौरा गौरी विसर्जन कार्यक्रम देखने गया था। वह कार्यक्रम देख ही रहा था कि उसे वहां परदेशी विश्वकर्मा, खिलेश विश्वकर्मा और नरेन्द्र विश्वकर्मा मिल गए।

तीनों आरोपी नशे में धुत थे। पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीनों कमलेश से झगड़ा कर गाली गलौज करने लगे।

कमलेश ने विरोध किया तो वह लोग लाठी डंडा लेकर उसे बुरी तरह पीटने लगे। तीनों ने मिलकर कमलेश को इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आस-पास के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

पुलिस को जैसे ही पता चला की कमलेश पर जानलेवा हमला किसने किया उन्हें पकड़ने के लिए टीम गई।  पुलिस ने आरोपियों के घर की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे को जब्त किया और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी कमलेश की हत्या की योजना बनाकर लाठी डंडा लेकर आए थे। आयोजन के दौरान ही वह उसे जबरदस्ती झगड़ने लगे।

जैसे ही विवाद बढ़ा तीनों ने मिलकर उसे पीटने लगे। इस दौरान कमलेश चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन नशे में धुत आरोपी उसे तब तक पीटते रहे, जब तक कि उसकी चीखें बंद नहीं हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post IRCTC ने की रामायण यात्रा टूर की शुरुआत
Next post कांग्रेसी सभापति पर अवैध वसूली का महिला ने लगाए आरोप