बहू ने सास को पीट-पीटकर मार डाला

राजनांदगांव जिले में  महिला की संदिग्थ हालत में मौत मामले में  चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, महिला की मौत पंखे से चोट लगने के कारण नहीं, उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी बहू ही निकली है। बहू ने रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला को धारदार औजार से उसकी पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तब इस मामले का खुलासा हो पाया है।

जिले में ये दिल दहला देने वाली घटना खैरागढ़ थाना अंतर्गत मुस्का गांव की है। जहां मंगलवार को 45 वर्षीय महिला बिंदा बाई की संदिग्ध मौत हुई थी। आरोपी ने पहले पुलिस को ये बताया था कि बिंदा बाई की मौत पंखे से चोट लगन के कारण हुई है।

लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो पूरा मामला संदिग्ध निकला। उसके बाद सभी परिजनों से पूछताछ की गई।जब आरोपी बहू रूपा साहू से पूछताछ की गई तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब कड़ाई से पूछा गया, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया।

उसने बताया कि वो अपनी सास से काफी परेशान थी। आए दिन झगड़ा होता था। थोड़ी-थोड़ी सी बातों में कहासुनी होने लगी थी। बहू की इच्छा अक्सर बाहर जाकर काम करने की थी। लेकिन उसकी सास को यह पसंद नहीं था।

 मार-मारकर अधमरा किया

बताया गया है कि मंगलवार सुबह भी उसका विवाद अपनी सांस से हुआ था। इसके बाद बिंदा बाई अपने पति के साथ खेत में काम करने चले गई थी। दोपहर को वो खेत से काम करके लौट आई थी और नहाने, खाने के बाद आराम कर रही थी। इसी बीच शाम 4 बजे रूपा ने मौके देखकर धारदार औजार से पीट-पीटकर बिंदा बाई को अधमरा कर दिया था। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा बहू ने उठाया और आसपास के लोगों को बताया कि पंखे में चोट लगने से बिंदा बाई घायल हुई है। इसके बाद महिला को अस्पताल भेजा गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्सलियों ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा के बीच किया ब्लास्ट
Next post दूसरे की जमीन दिखाकर करोड़ों की ठगी