तंत्र-मंत्र के चक्कर में पिता ने बेटे को मार डाला

तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक पिता ने अपने ही दो साल के बेटे को डबरी (पानी भरा गड्ढा) में डुबाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह नग्न होकर बेटे का श्राद्ध कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों व वार्डवासियों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

बच्चे के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार शहर के जोधापुर वार्ड निवासी शिवराम साहू (40) बेटे देवांशु को घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला और कुछ दूर स्थित एक डबरी के पास पहुंच गया।

वहां नग्न होकर पूजा-अर्चना करने लगा। इसके बाद अपने कपड़े और देवांशु को डबरी के पानी में डुबा दिया और खुद पानी में प्रवेश कर श्राद्ध देने लगा। इधर स्वजन दोनों को ढूंढने निकले तो शिवराम को श्राद्ध करते पाया।

देवांशु के बारे में पूछे तो उसे पानी में डुबाकर मार डालने की जानकरी दी। इस पर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।विवेचना अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुखराम नायक व सीएल साहू ने बताया कि आरोपित के पिता खूबलाल साहू ने बताया कि शिवराम के चार बच्चे दो लड़का व दो लड़की हैं।

देवांशु सबसे छोटा बेटा था। शिवराम पखवाड़ेभर से अचानक काफी पूजा-पाठ करने लगा था। गुरुवार को वह ग्राम कोलियारी के एक मंदिर गया था। वहां से आने के बाद भी पूजा-पाठ किया। पूछने पर वह जादू-टोना की बात कहने लगा और दोनों बेटों को लेकर मंदिर गया। वहां से लौटने के बाद देवांशु को लेकर डबरी की ओर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शराब पकड़ने गए आबकारी दल पर हमला
Next post कोरोना से हुई मौत,स्वास्थ्य विभाग की सूची में नाम नहीं