पार्षद पति ने नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार से ठगे सात लाख

रायपुर में एक बार फिर नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपित पार्षद पति है, जिसके खिलाफ खमतराई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरायपाली, महासमुंद निवासी दुखनाशन मानिकपुरी ने बिरगांव नगर निगम के पार्षद हरेंद्र शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि हरेंद्र ने लेबर इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपयों की धोखाधड़ी की है।

प्रार्थी ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताया है व वर्ष 2018 में श्रम निरीक्षक(लेबर इंस्पेक्टर) में भर्ती के लिए विज्ञापन निकलने पर फार्म भरने की बात कही। इसके बाद उसका परिचय पार्षद पति हरेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 19, बीरगांव से हुआ। हरेंद्र शर्मा ने अपनी ऊंची पहुंच होना बताकर किस्तों में कुल सात लाख रुपए ऐंठ लिए, परंतु अब तक प्रार्थी की नौकरी नहीं लगी है। वहीं, अपने पैसे हरेंद्र से वापस मांगने पर धमकी दी जाती है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक ड्राइवर के बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी की इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि गब्बर ने अंजाम दिया है। यह सुनकर आप जरूर चौंक जाएंगे लेकिन यह सच है। लेकिन यह आरोपित शोले फिल्म का गब्बर सिंह नहीं बल्कि सिद्धार्थ बंगानी है, जिसने अपने फेसबुक अकाउंट में अपना नाम (गब्बर) रखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीमारियों के रोकथाम के लिए बनी रणनीति
Next post बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआइआर दर्ज