प्रकाश सांखला के निवास पर DRI का छापा

DRI ने छापा मारा है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम  उनके निवास पर पहुंची। अभी टीम कार्रवाई कर रही है। करीब 15 अधिकारी दो कार से उनके महावीर नगर स्थित घर पर पहुंचे हैं। सांखला के रायपुर स्थित ऑफिस में भी रेड की सूचना है।

DRI की टीम में शामिल अधिकारी भोपाल और नागपुर के बताए जा रहे हैं। कोलकाता स्थित मुख्यालय के निर्देश पर टीम के यहां पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। इसके अलावा पिछले दिनों भी मोहनी ज्वेलर्स राजनांदगांव के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई कर वहां से सोने-चांदी का जखीरा बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव और रायपुर से टीम को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद दुर्ग स्थित सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला के घर कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि राजनांदगांव के कारोबारी के कुछ रिश्तेदार और परिचितों के दुर्ग में होने की जानकारी के बाद से दुर्ग के कुछ कारोबारी DRI की रडार पर थे। इस कार्रवाई में टीम ने लोकल पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। केवल CRPF का बल उनके साथ है, जो घर के बाहर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सब्जी मंडी में 10 हजार लगा जुर्माना
Next post केस दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस