कवर्धा में सांसद प्रतिनिधि समेत गांव के 7 परिवार के 50 सदस्यों का सामाजिक बहिष्कार

कवर्धा: कबीरधाम जिले के लोहारा ब्लॉक अंतर्गत सिंघनगढ़ गांव के सरपंच और गांव के कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगा है. आरोपों के मुताबिक दबंगों ने सांसद प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच भगवानी साहू समेत 7 परिवार के 50 सदस्यों को समाजिक बहिष्कार कर दिया है. बाकायदा गांव में बैठक कर मुनियदी कराई गई है की इन परिवारों से बातचीत या लेनदेन करने पर 1 हजार रुपए अर्थदंड लिया जाएगा.पीड़ित परिवार वाले इस फैसले से सकते में हैं. सभी बहिष्कृत परिवार के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दी है. एएसपी ने पीड़ितों को हर संभव न्याय देने का वादा किया है.

पीड़ित भगवानी साहू ने कहा: पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे भगवानी साहू ने बताया कि सभी फसाद की जड़ में एक ही शख्स है. आरोपी आयुर्वेद अस्पताल में फॉर्मासिस्ट है जिसका नाम विद्यासिंह धुर्वे है. पूरी राजनीति उसी के द्वारा की जा रही है. ताश जुआ भी गांव के कुछ दबंग खिलाते हैं इसको हटाने के लिए कुछ लोगों ने विधायक से मांग की थी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हुक्का पानी बंद करने का फरमान जारी किया है. सामाजिक बहिष्कार के लिए सरपंच ने गांव में बैठक भी बुलाई और हमारा सामूहिक बहिष्कार कर दिया.

सामूहिक बहिष्कार झेलने वाले 7 परिवार: शिकायत करने वाले 7 परिवारों में भगवानी साहू, घांसीराम निषाद, संतोष गुप्ता, पवन साहू, हुलास साहू, हेमकुमार साहू, और शत्रुघ्न साहू शामिल हैं. इनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार दबंगों और आरोपी फॉर्मासिस्ट ने किया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनको दुकान से सामान भी नहीं दिया जा रहा है. गांव के लोग भी उनको परेशान कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें, तेल अवीव पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से भी हो रहे हमले
Next post उक्त मेगा मेडिकल केम्प का आयोजन आईएमए, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सुधीर गांगेय, डाॅ. ए.पी. सावंत के विशेष प्रयास से सफल हुआ